
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले एक युवक की पड़ोसी तथा अन्य लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। घटना के समय युवक घर पर था तभी आरोपित आए और दरवाजा खटखटाया, बाहर निकलने पर फरियादी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कल्याणसिंह पुत्र रमेश धाकड़ निवासी विवेकानंद कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 6 मार्च को शाम के समय वह अपने घर पर ही था तभी उसे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनाई दी। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि मोहल्ले में रहने वाला पड़ोसी गौरव दुबे, कुल शर्मा के साथ सोनू उर्फ झींगा शर्मा निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी, यश चाहन निवासी शिवपुरी थे। उक्त सभी लोग बिना बात के उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो उसकी तथा मां रामाबाई के साथ मारपीट कर दी जिससे शरीर में जगह-जगह चोट आई। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।




