शिवपुरी। थोक सब्जी मंडी में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रहे हैं। जिस जगह पुरानी थोक मंडी लगती थी उसे बदलकर कृषि उपज मंडी में कर दिया गया है ताकि सुरक्षित दूरी का पालन हो सके, लेकिन इसके बाद भी लोग सुरक्षित दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। सब्जी मंडी में लोगों की भीड उमड़ रही हैं। लोग न मास्क लगा रहे हैं और न सामजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगो को कोरोना वॉयरस की बीमारी से बचाने के लिये शहर में मुनादी करवा कर केवल थोक के सब्जी विक्रेताओं को ही सब्जी मंडी में जाने की बात कही थी। आम आदमी को सब्जी मंडी मेें जाने पर पुरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन प्रशासन के आदेशों का लोगों पर कोई असर नही हुआ है। हर रोज की तरह सब्जी मंडी में शनिवार को भी लोगों की भारी भीड़ जमा हुई। लेकिन इस दौरान प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी सब्जी मंडी नही पहुंचा। न ही मार्केट कमेटी की ओर से सब्जी मंडी मेें आने वाले लोगो के लिए मास्क व सैनिटाईजर का प्रबंध किया गया था।
लगातार प्रबंधन स्क्रीनिंग की बात करता रहा है ।ज़ब हकीकत जानने का प्रयास किया गया तो सच्चाई खुद व खुद सामने आ गई की की केवल फॉर्मेलिटी करने के लिए वहां एक बार स्क्रीनिंग की गयी है। वहां ऑफिस मे ताला लगा हुआ था इससे पूर्व मे भी वहां मंडी सचिव या सेक्रेटरी कोई भी मौके पर जवाब देने के लिए वहां मौजूद नहीं था। और जैसे ही कैमरे पर सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ तो चेहरे पर चिंता की लकीरें और अपनी लापरवाही छुपाने का प्रयास किया जा रहा था।






Be First to Comment