Press "Enter" to skip to content

सैनिकों की पत्नियों पर केंद्रित आपत्ति जनक दृश्य दिखाने वाली एक्ट्रेेस एकता कपूर पर कार्रवाई को लेकर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। एकता कपूर के वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में जांबाज सैनिकों की पत्नियों पर केन्द्रित आपत्तिजनक दृश्य दिखाकर महिलाओं का चरित्र हनन को और अश्लीलता परोसी जा रही है। जो ना केवल निंदनीय है। वरन आपत्तिजनक भी है। इसलिए एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाए। अन्यथा की स्थिति में महिलाओं को सड़कों पर उतारकर प्रदर्शन करने बाध्य होना पड़ेगा।
शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ीं महिला प्रतिनिधियों ने शनिवार को दोपहर एसपी कार्यालय पहुंच वेब सीरीज के माध्यम से अश्लीलता परोसने वाली एकता कपूर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। महिला समाजसेवी योगिता झोंपे, सीमा शिवहरे, उत्तरा तिवारी, गुड्डी, बबीता कुशवाह,बबली, नारायणी आदि ने कलेक्टर अनुग्रह पी के नाम एस पी राजेश सिंह चंदेल को ज्ञापन देकर कहा कि भारतीय संस्कृति संस्कारों की जननी है। इसमें जैसे संस्कार दिए जाए वैसे ही संस्कार लोग ग्रहण करने लगते है। कोरोना संक्रमण काल में जहां रामायण, महाभारत जैसे सीरियल दिखाकर हमारे चरित्र को गढ़ने का प्रयास हुआ। जो सराहनीय है। वहीं महिलाओं के सीरियल दिखाकर लोकप्रियता के चरम पर पहुंची एकता कपूर ने ट्रिपल एक्स 2 वेब सीरीज में अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावर करने वाले सैनिकों की पत्नियों को चरित्रहीन प्रदर्शित कर एकता कपूर ने हमारे शांति प्रिय माहौल में अश्लीलता परोस कर सैनिकों और उनकी पत्नियों की छवि को धूमिल किया है। उन पर कालिख पोतने का प्रयास किया है। जो भारतीय जनमानस ना तो सहन कर सकता है। और ना ही इस तरह के चारित्रिक हनन के प्रयास का समर्थन कर सकता । ऐसे में एकता कपूर के खिलाफ सैनिकों कि पत्नियों के चारित्रिक हनन करने का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग एसपी से महिला समाजसेवियों ने कि है। अन्यथा की स्थिति में सड़कों पर उतारकर प्रदर्शन और आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!