Press "Enter" to skip to content

पायल देखने के बहाने सोने के जेवर ले गए दो युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। कस्बे के तलैया मोहल्ला में स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स में दो युवक आभूषण खरीदने के बहाने पहुंच गए और दुकानदार से डिब्बे रखवाकर देखने लगे। नजर बचाकर दोनों युवक सोने-चांदी का डिब्बा चुराकर मौके से भाग निकले। दूसरी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में चोरों की गतिविधियां कैद हो गईं हैं। पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

ज्वैलर्स सुरेश कुमार सोनी ने बताया है कि शनिवार को उसकी दुकान पर दो अनजान युवक अाए और पायल खरीदने की बात कही। ज्वेलरी का डिब्बा निकालकर दिखाने के लिए काउंटर पर रख दिया। मुंह पर मास्क पहनकर आए दोनों युवकों ने डिब्बा उठाया और बाइक पर बैठकर भाग गए।

डिब्बे में 25 ग्राम सोने के आभूषणों में तीन मंगलसूत्र, 15 जवादान, एक जोड़ी रिंग बाली, दो हाय, कुछ पका सोना रखा था। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ोसी की दुकान के सीसीटीवी फुटेज निलकवाए, जिसमें युवक कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!