Press "Enter" to skip to content

लायंस व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि-shivpuri news

निकाला कैंडल मार्च
शिवपुरी। देश के वीर शहीदों के प्रति उनकी शहादत को स्मृत करते हुए समाजसेवी संस्था लायंस व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के द्वारा गत दिवस रात्रि के समय कैंडल मार्च निकालकर जम्मू के पुलवामा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में लायन्स साउथ अध्यक्ष मुकेश जैन खरई, सचिव जितेन्द्र राणा, जोन चेयरपर्सन नर्रेन्द्र भोला, आलोक बिन्दल, पवन जैन, महिपाल अरोरा, राजेन्द्र शिवहरे, राकेश जैन, सुनील बिसानी, नारायण राठौर, अनिल जैन, आलोक अग्रवाल, डॉ. प्रदीप विश्वास, हेमंत नागपाल, सतीश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पवन जैन, जेपी जैन, दीपक अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि शामिल रहे जिन्होंने पैदल मार्च करते हुए हाथों में कैंडल लेकर मार्च निकाला और माधवचौक चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी कैंडल लगाते हुए शहीदों की शहादत का स्मरण किया। इस श्रद्धांजलि सभा में लायनेस क्लब साउथ महिला पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे जिसमें लायंस साउथ अध्यक्ष स्नेहलता अग्रवाल, सचिव वंदना शिवहरे, कोषाध्यक्ष नीलम बीसानी, राजेश गुप्ता, कोमल राण, रूचि जैन, लता जैन, बबीता अग्रवाल, सुरेखा माहेश्वरी, मोनिका जैन, नीलू जैन, प्रगति जैन, नीलम अरोरा आदि शामिल रहीं। सभी लायनेस महिला पदाधिकारी व सदस्यों ने भी कैण्डल मार्च में भाग लेकर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!