Press "Enter" to skip to content

धाकड़ होंगें नए जिला आबकारी अधिकारी | Shivpuri News

शिवपुरी। महज 10 माह के जिला आबकारी विभाग में पदस्थ जिला अधिकारी केएस मैकाले का स्थानांतरण राजगढ़ कर दिया है अब वह अपना पदभार संभालेंगें। उनके स्थान पर राजगढ़ से स्थानांतरित होकर आए वीरेंद्र सिंह धाकड़ शिवपुरी आबकारी अधिकारी का पदभार संभालेंगे। मैकाले पिछले वर्ष जुलाई माह में ग्वालियर से स्थानांतरित होकर शिवपुरी आए थे। बताया जाता है कि ग्वालियर में वह हैड ऑफिस में डीईओ के पद पर कार्यरत थे और वहां से स्थानांतरित कर उन्हें शिवपुरी जिले का आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने अल्पसमय के कार्यकाल में कई कार्य किए और ठेकेदारों व अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से उन्होंने समन्वय बनाके रखा। उनके अचानक स्थानांतरण से विभाग के अधिकारी सकते में हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!