Press "Enter" to skip to content

त्रिकोणीय मुकाबला : उपचुनाव में पोहरी से हरिबल्लभ शुक्ला लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी / Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर पोहरी में उम्मीदवार के रूप में हरिबल्लभ शुक्ला पर भरोसा जताया है। शिवपुरी जिले के हरिवल्लभ शुक्ला पहले कांग्रेस में थे। टिकट नहीं मिला तो 2003 में राष्ट्रीय समानता दल के टिकट पर पोहरी से चुनाव लड़े और जीते। 2004 में उन्हें भाजपा ने लोकसभा के लिए गुना से प्रत्याशी बनाया। 2008 के विधानसभा चुनाव में वे बसपा के टिकट पर पोहरी से लड़े, लेकिन हार गए। शुक्ला ने 2013 में कांग्रेस के टिकट पर पोहरी से चुनाव लड़ा और भाजपा के प्रहलाद भारती से हार गए। इस तरह शुक्ला चार दलों का सफर कर चुके हैं। टिकट मिलने के बाद पोहरी में उपचुनाव को लेकर मुकाबला तगड़ा हो सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले हरिबल्लभ शुक्ला के ग्वालियर निवास पर कांग्रेस के दिग्विजयसिंह ने मुलाकात की थी जिससे स्पष्ट हो गया था कि इस बार उपचुनाव में पोहरी से वह उम्मीदवार होंगे। फिलहाल हरिबल्लभ शुक्ला को टिकट मिलने के बाद उनके घर पर जमकर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला लगा रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!