Press "Enter" to skip to content

सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें-shivpuri news

कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण में दिए निर्देश
िशवपुरी। कार्य में सेक्टर अधिकारियों की अहम भूमिका है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियां को जो निर्वाचन के संबंध में जो दिशा निर्देश दिए गए हैए उसे पूरी गंभीरता के साथ ग्रहण करें। यह बात कलेक्टर अनुग्रहा पी ने गुरुवार को पोहरी रोड़ पर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के लिए आयोजित सेक्टर अधिकारियों के दो चरणों में प्रदाय प्रशिक्षण के दौरान दिए। प्रशिक्षण में उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पोहरी मुकेश सिंह, कोलारस आशीष तिवारी, पिछोर बीडी शर्मा सहित सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए लोकसभा निर्वाचन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा.निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के भ्रमण के दौरान यह सुनिश्चित करें कि सेक्टर के अधीन आने वाले सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, छाया, रैंप रोशनी, प्रकाश, सीढ़ी आदि की व्यवस्था आवश्यक रूप से 15 मार्च तक पूर्ण हो जाए। ऐसे मतदान केंद्र जहां किसी प्रकार का मरम्मत कार्य कराया जाना है, उसकी जानकारी अपने प्रतिवेदन में दें।
कलेक्टर ने कहा कि वनरेवल मैपिंग के दौरान यह देखें की ऐसा व्यक्ति जो मतदाताओं को मतदान के लिए रोक सकता है या प्रभावित कर सकता है, उनको चिहिंत कर संबंधित एसडीएम को अवगत कराए। जिससे कार्रवाई की जा सके। लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर, होर्डिंग न दिखे।
कलेक्टर ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर ईवीएम एवं वीवीपेट का मतदाताओं के बीच में प्रदर्शन करें और इन मशीनों की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें। इसके लिए सभी सेक्टर अधिकारी अच्छे तरीके से ईवीएम एवं वीवीपेट का संचालन करें। मतदान के दिन सेक्टर अधिकारी प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मॉकपोल की जानकारी लें। मॉकपोल उपरांत मशीन क्लीयर होने के उपरांत ही मतदान कराए। इसकी जानकारी सभी मतदान दल के सदस्यों को दी जाए। सभी सेक्टर अधिकारी प्रत्येक घण्टे के अंतराल में सभी मतदान केंद्रोंे पर पहुंचना सुनिश्चित करें। मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण करें। कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें और मतदान के महत्व को भी बताए। प्रशिक्षण के शुरू में उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने सेक्टर अधिकारियों को आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों की जानकारी से अवगत कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!