Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर रखी ट्रेक्टर ट्रॉली चोरी -shivpuri news

शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम हतेड़ा विगत रात्रि कोई अज्ञात चोर घर के बाहर रखा एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली के चोरी कर ले गया। ट्रेक्टर सिरनामसिंह पुत्र जनवेदसिंह रावत का था और उसने 7 मार्च को रात्रि 10 बजे ट्रेक्टर ट्रॉली अपने घर के बाहर खड़ी की थी इसके बाद वह सोने चला गया और शुक्रवार सुबह 5 बजे जब उसकी नींद खुली तो घर के बाहर रखा ट्रेक्टर और ट्रॉली गायब थे। जिसकी उसने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित थाने पहुंचा जहां उसने ट्रेक्टर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ कायमी कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!