Press "Enter" to skip to content

कृषि बिल को लेकर शिवपुरी में सड़क पर उतरे किसान, आगरा-मुंबई मार्ग पर लगाया जाम / Shivpuri News

शिवपुरी। एमपी में किसान बिल (New Agriculture Law) को लेकर किसानों (Farmers) का आंदोलन जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को शिवपुरी में आक्रोशित किसान सड़क पर उतर आए और मार्च करते हुए आगरा मुंबई मार्ग पर जाम लगा दिया. जाम की सूचना मिलने पर एसडीओपी अमरनाथ, तेंदुआ थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, कैलाश नारायण शर्मा कोलारस थाना मय दलबल के मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया. बाद में किसानों ने जाम हटा दिया जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

दोपहर होते ही तहसील के किसानों ने आगरा-मुंबई मार्ग पर आवागमन ठप करा दिया. मार्ग पर वाहनों का निकलना बंद होने से लंबी कतार लग गई और जाम लग गया. किसानों ने कृषि बिल, बिजली के निजीकरण का विरोध करते हुए पहले आगरा से मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को जाम किया. इसके बाद किसानों ने मुंबई से आगरा की ओर जाने वाली लेन को भी जाम कर दिया. पुलिस ने किसानों को समझाकर किसी तरह मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य कराया.

गांव के पास सैंकड़ों की तादात में आसपास के गांव वाले फोरलेन पर उतर पड़े. जिससे आवागमन बाधित हो गया. किसान संघर्ष समिति के देशव्यापी आह्वान पर किसान सभा ने शिवपुरी में जाम लगाया प्रदर्शन व सभा कर तीनों काले कृषि कानूनों-बिजली बिल की वापसी, धान की लूट, पराली एवं दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के दमन जैसे मुद्दे उठाते हुए मोदी सरकार को चेतावनी दी. किसानों ने कहा कि काले कृषि कानून रद्द ना किए गये तो भारत बंद में पूरी ताकत से भागीदारी की जायेगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!