शिवपुरी|काेलारस में एक 20 साल की महिला ने शुक्रवार को बैटरी का पानी पीलिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कोलारस अस्पताल में महिला ने अपने शिक्षक
ससुर पति के अनुपस्थिति में गलत काम करने का आरोप लगाया है। पर गंभीर आरोप
लगाया है। इस मामले में कोलारस पुलिस ने जांच शुरू की है। वहीं महिला को
इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में रैफर किया गया है।
20 वर्षीय विवाहिता की हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
कोलारस में भर्ती कराया। विवाहिता ने डॉक्टर और पुलिस को बयान दिया है कि
पति के घर से चले जाने के बाद ससुर गलत काम के लिए दबाव बनाता है। इसलिए
मजबूर होकर बैटरी में डालने वाला पानी पी लिया। हालत काे देखते हुए
विवाहिता को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मामले की
जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।






Be First to Comment