Press "Enter" to skip to content

हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड में जानकी सेना ने मनाई बृज की होली – Shivpuri News

शिवपुरी। शिव की नगरी कही जाने वाली शिवपुरी में धार्मिक संगठनों की श्रंृखला में जानकी सेना के प्रति शनिवार को संपन्न होने वाले 238 वें सुंदरकांड समारोह का आयोजन स्थानीय बड़े हनुमान मंदिर एबी रोड तुलसी आश्रम पर संपन्न हुआ। जिसमें मंदिर प्रांगण में संगीतमयी भजन लहरियों पर थिरकए हुए अवीर गुलाल व पुष्प वर्षा के साथ वृज की होली का आनंद लाभ बडी संख्या में मौजूद भक्तों ने लिया। विक्रमसिंह रावत की अध्यक्षता में गठित जानकी सेना संगठन में शामिल लगभग 1200 से अधिक जानकी सैनिकों में नए चार सदस्य जंडेल गुर्जर, राकेश गुर्जर, त्रिलोक यादव और रामअवतार यादव शामिल हुए। इस मौके पर संगीत कलाकार राधेश्याम योगी, गणेश शर्मा, संजू महाराज ने अपने संगीत में लोगों को बांधे रखा और जमकर नाचते झूमते हुए वृंदावन की होली का आनंद लाभ सुंदरकांड के साथ लिया। कार्यक्रम का संचालन भजन प्रस्तुति के साथ मुकेश चौधरी ने किया वहीं आभार कन्हैया रावत ने किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!