Press "Enter" to skip to content

पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधा रोपण अत्यंत ही आवश्यक : शर्मा | Shivpuri News

खरई। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। पौधारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरुरत है। लोगों को जागरुक करने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। यह विचार तेंदुआ थाना के प्रभारी कैलाश नारायण शर्मा ने अपने थाने के सामने सीताफल, वायु शोधक एरिका पाम एवं आंवले के पौधारोपण के दौरान कही।  
उन्होंने कहा कि पौधे की देखभाल भी हमको अपने बच्चों की तरह करना चाहिए तभी हमारी खूबसूरत पृथ्वी फिर से हरी भरी होगी एवं इस कार्य के लिए सभी संस्थाएं पौधे लगाएं और उनकी देखभाल के लिए आगे आए। उन्हाेंने जनता से अपील भी की कि सभी लोग एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधा मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने कहा कि आज स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी द्वारा फल दार उन्नत किस्म के पौधे लगाने की मुहिम से आगे बढ़ते हुए संस्था द्वारा थाने एवं स्वास्थ्य केंद्रों में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एवं कोरोना काल में पुलिस एवं डाक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा कर रहे हैं इसीलिए संस्था द्वारा पौधारोपण करने के लिए थाने एवं स्वास्थ्य केंद्र का चुनाव किया आज ये शुरुआत है आगे भी संस्था इन संस्थानों में पौधा रोपण कार्यक्रम करती रहेेगी। आज थाना तेंदुआ में थाना प्रभारी कि अगुवाई में एवं खरई प्राईमरी स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. निदा खान मेडिकल आफिसर की अगुवाई में पौधे रोपित किए। मेडिकल आफिसर डाॅ. निदा खान ने कहा मुझे पेड़ लगाना बहुत पंसद है चूंिक चिकित्सक के पेशे में समय का अभाव रहता है पर फिर भी जब भी मुझे समय मिलता है पौधे जरुर लगाती हूं। आज हमारे प्राईमरी स्वास्थ्य केंद्र खरई में शिवपुरी से शक्तिशाली महिला संगठन के द्वारा पेड़ लगाने का कार्य किया गया है जो कि सराहनीय है हमारा स्वास्थ केंद्र नया बना है यहां पौधे लगाने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है। इसीलिए सूखी धरती करें पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रगांर वाक्य आज के परिवेश में फिट बैठता है। इस अवसर पर थाना प्रभारी कैलाश नारायण शर्मा, मेडिकल आॅफिसर डाॅ. निदा खान, रवि गोयल, हेल्थ सेन्टर के समस्त स्टाफ एंव सफाईकर्मी मौजूद थे सबसे अच्छी बात ये थी कि आज हमारे स्वास्थ केंद्र के दो कर्मचारी ने जीवन में पहली बार पौधे रोपित किए एवं उनके सुरक्षा की गारंटी ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!