Press "Enter" to skip to content

नल पर पानी पीने की बात पर तीन की मारपीट-Shivpuri News

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुसुअन में पानी पीने के विवाद पर तीन युवकों की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
बादल पुत्र बद्री जाटव निवासी ग्राम कुसुअन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 21 मार्च को शाम के समय वह मंजू शर्मा के घर के पास लगे नल पर पानी पी रहे थे। इसी बात को लेकर मंजू शर्मा, अतुल शर्मा, भानू शर्मा, गौतम शर्मा निवासी गाम कुसुअन गाली-गलौंज करने लगे और पानी पीने से मना कर दिया। जब कारण पूछा तो मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!