Press "Enter" to skip to content

ऑटो रिक्शा यूनियन ने कलेक्टर से की ऑटो संचालन शुरू करने की मांग | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ऑटो रिक्शा यूनियन शिवपुरी द्वारा शहर में ऑटो रिक्शा का संचालन शुरू करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष बनवारीलाल धाकरे व जिला उपाध्यक्ष नसीम खान के साथ ऑटो चालक कलेक्टर के पास पहुंचे। ऑटो चालकों की मांग थी कि लॉटडाउन की वजह से उनके भूखों मरने की नौबत आ गई है। इसलिए ऑटो संचालन की अनुमति दो चरणों में दी जाए साथ ही ऑटो चालकों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाए। 
ऑटो रिक्शा के अलावा और कोई नहीं है आमदनी का जरिया
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में ऑटो रिक्शा यूनियन ने उल्लेख किया कि शहर के ऑटो चालक मौजूदा समय में संकट की िस्थति से गुजर रहे हैं। शहर में ऑटो चालकों को बेलदारी और मजदूरी के अलावा आय का कोई श्रोत नहीं है। इसलिए उनके सामने अजीविका का संकट पैदा हो गया है। इसलिए ऑटो में यात्री एवं लगेज संचालन की अनुमति दो चरणों में पूर्व की तरह दी जाए। साथ ही ऑटो चालकों के चालान न काटे जाएं। इसके अलावा ज्ञापन में राज्य शासन से सहायता राशि दिलाए जाने की भी मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!