शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ की महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिनमें सभी ब्राह्मण महिलाओं द्वारा गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई।इस कार्यक्रम मे कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया गया।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष शोभा पुरोहित, संभागीय सचिव कंचन शर्मा एवं संभागीय उपाध्यक्ष साधना शर्मा द्वारा सभी महिलाओं को हाथफूल कंगन उपहार स्वरूप भेट किए गए एवं वरिष्ठ ब्राह्मण महिलाओं सुषमा पाण्डे, शशि शर्मा, मीना दुबे, मंजुलता चर्तुवेदी, ज्योती त्रिवेदी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शोभा पुरोहित द्वारा एवं कंचन शर्मा द्वारा होली की शुभकामना देने के साथ संघ की आगे की कार्य योजना पर विचार किया गया और बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर सभी ब्राह्मण महिलाओं भावना, मंदाकिनी शर्मा, शिल्पी शर्मा, रजनी भार्गव, कविता शर्मा, रचना, रश्मि, आशा, उर्मिला, अंजली, रागिनी, प्रियंका शर्मा, प्रियंका पाण्डे, आरती, लता ने कार्यक्रम मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा पुरोहित द्वारा सभी महिलाओ का आभार व्यक्त किया गया।
Be First to Comment