Press "Enter" to skip to content

लायंस क्लब इंटरनेशनल ने सीएमएचओ को तीसरी बार भेंट की पीपीई किट | Shivpuri News

प्रांतपाल अशोक ठाकुर की शानदार पहल के लिए कोरोना फाइटर्स ने की सराहना
शिवपुरी। कोरोना वायरस से मुकाबला करने वाले डॉक्टर्स, नर्स सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल अशोक ठाकुर द्वारा बुधवार को तीसरी बार सीएमएचओ डॉ. अर्जुनलाल शर्मा को पीपीई किट भेंट कीं। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कोरोना फाइटर्स के लिए सीएमएचओ को प्रांतपाल अशोक ठाकुर दो बार किटें भेंट कर चुके हैं। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतपाल अशोक ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की कोरोना फाइटर्स ने सराहना की है। इस मौके पर लायंस क्लब शिवपुरी के उपाध्यक्ष श्रीनिवास उपाध्याय, लायंस क्लब शिवपुरी हैरिटेज के सचिव सुनील तिवारी मौजूद रहे। 
प्रांतपाल अशोक ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना की इस जंग में आगे बढ़कर लड़ने वाले योद्धाओं का हम दिल से सम्मान करते हैं। उनकी सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं। लायंस क्लब हमेशा पीडि़त मानवता की सेवा करता था, करता है और करता रहेगा। संकट की इस घड़ी में हम सब अपने-अपने घरों में रहकर भी कोरोना योद्धाओं का सहयोग करके इस जंग को जीतने में अपना योगदान दे सकते हैं। यहां बता दें कि लायंस क्लब इंटरनेशनल पुलिस फोर्स के कोरोना फाइटर्स सहित अन्य के लिए भी पीपीई किटें भेंट की जा चुकी हैं।
जरूरतमंद कोरोना फाइटर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी पीपीई किट
गर्वनर अशोक ठाकुर द्वारा बताया कि जिले में कहीं भी कोरोना फाइटर्स के लिए पीपीई किट की आवश्यकता हो तो वह मुझसे मेरे मोबाइन नंबर 9425136166 पर संपर्क कर सकते हैं। हम सभी कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!