Press "Enter" to skip to content

मंदिर के पट नहीं खोले तोे पुजारी की कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत छोटी नोहरी में मंदिर के पट नहीं खोलने पर पुजारी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मोहन गिरी पुत्र स्व. काशी गिरी निवासी छोटी नोहरी हनुमान मंदिर ने बताया कि वह दोेपहर के समय मंदिर के पट बंद कर जा रहे थे तभी वहां विजय, नवले, आकाश कुशवाह आए और मंदिर के पट खोलने की कहने लगे। जिस पर मोहन गिरी ने कहा कि अब 12 बज गए हैं और मंदिर बंद हो गया हैे। अत: वह शाम को आए जब ही मंदिर के पट खुलेंगे। इस बात से नाराज युवक गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुजारी थाने गया और मामले में उक्त युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!