
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत एक किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। करौदी कॉलोनी में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 25 फरवरी को सुबह के समय घर से कहीं चली गई। जब काफी देर तक लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उसे आसपास खोजा गया लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजन थाने गए और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment