Press "Enter" to skip to content

शिक्षकों ने नहीं कराई ई-केवायसी, अब रुकेगा शिक्षकों का वेतन | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने अधीनस्थ शिक्षकों को ई केवायसी कराने व संकुल केन्द्रों को शिक्षकों के संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण कर सत्यापन करने के निर्देश जारी किये थे। लेकिन शहर के संकुल के शिक्षकों ने ई-केवायसी कराने की कार्रवाई नहीं की। इसलिए अब इन शिक्षकों के वेेतन रोकने की कार्रवाई संकुल स्तर से की जा रही है। 
शहर के कन्या कोर्ट रोड संकुल के प्राचार्य देवेन्द्र टेड़िया ने बताया कि इस संबंध में शिक्षकों को ई केवायसी कराने के निर्देश भोपाल एवं संकुल केंद्र स्तर से जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी संकुल अंतर्गत अध्यापक संवर्ग के 12 एवं शिक्षक संवर्ग के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों ने अभी तक ई केवायसी कराकर संकुल को सूचना नही दी है। लापरवाही बरतने पर अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!