Press "Enter" to skip to content

रेट से अधिक दरों पर सामान बेच रहे खैरिज दुकानदार ,लॉकडाउन में लोगों की जेब पर बढ़ रहा बोझ, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान | Shivpuri News

शिवपुरी। देशभर में लॉकडाउन के चलते आर्थिक मंदी का दौर जारी है। कामकाज ठप्प होने के चलते लोग घरों पर बेरोजगार बैठे हुए हैं ऐसे में घर-खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में शिवपुरी में खैरिज दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में खरीद से काफी अधिक दरों पर ग्राहकों को सामान की बिक्री कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब हमारे द्वारा कुछ थोक दुकानदारों से रेट की जानकारी ली गई। खैरिज दुकानदारों द्वारा की जा रही मनमानी पर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। ग्राहकों की मानें तो दुकानदारों द्वारा प्रिंट रेट पर सामान बेचने का भी बिल नहीं दिया रहा है। बिल मांगने पर टालमटोल रवैया अपनाया जाता है। अगर जल्द ही प्रशासन द्वारा इस ओर काई कार्यवाही नहीं की गई तो दुकानदारों की मनमानी लगातार बढ़ती ही जाएगी।
बॉक्स
बाजार में इस प्रकार हैं थोक और खैरिज सामान की रेट
थोक रेट खैरिज रेट
तूअर दाल-80 रुपए 100-110 रुपए
चना दाल-48.52 रुपए 70-80 रुपए
शक्कर-33-34 रुपए 38-40 रुपए
आटा- 18-20 रुपए 24-25 रुपए
तेल-80-82 रुपए 100-105 रुपए
बेसन-50-55 रुपए 70-80 रुपए
पोया-38-40 रुपए 50-55 रुपए
घी- 450-500 रुपए 550-600 रुपए
धनिया-55-60 रुपए 100-120 रुपए
मिर्ची-100-120 200-250 रुपए
नमक थैली-5-10 रुपए 20-30 रुपए
इसके अलावा अन्य सामान को भी काफी रेट बढ़ाकर बेचा जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!