Press "Enter" to skip to content

विशाल चक्रवती ने किया शिवपुरी का नाम रोशन | Shivpuri News


पशु चिकित्सा सह जिला अधिकारी बने

सुनील रजक शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस लाईन में पदस्थ वृन्दावन लाल चक्रवती के पुत्र विशाल चक्रवती का पशुचिकित्सा सह अधिकारी के लिए चयन किया गया हैं। यहां बताना होगा कि शिवपुरी नवाब साहब रोड़ पर निवास करने वाले विशाल चक्रवती के द्वारा पीएमटी पास करके पशुचिकित्सा विश्व विद्यालय में 5 वर्षीय डिग्री करने हेतु रीवा कॉलेज में चयन हुआ डिग्री करने के बाद जबलपुर में मेडीसन सीट से पीजी कर रहे हैं। तभी पीएससी के द्वारा पशु चिकित्सा सह जिला अधिकारी के पद स्वीकृत हुए उसमें विशाल का प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। श्री चक्रवती ने प्रथम स्थान नाम आने पर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया हैं। उनके ईष्ट मित्रों एवं शुभ चिंतकों ने बधाई दी हैं। बधाई देने वालों में कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, अरविन्द सरैया, राजकुमार शर्मा सहित उनके मित्र बन्धु शामिल हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!