शिवपुरी। साल 2016 में अंचल में खौफ का पर्यायरहे डकैत चंदन गडरिया की प्रेमिका चंदा गड़रिया फिलहाल जेल में है। 30 हजार
के इनामी चंदन को पुलिस ने साल 2016 में जनवरी महीने में मुठभेड़ में मार
गिराया था। महज चंद महीनों के दस्यु जीवन में खौफ का पर्याय बनी चंदा
गड़रिया सोमवार को स्वास्थ्य चेकअप के लिए जिला अस्पताल लाई गई। यहां चंदा
ने मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया। चंदा ने कहा कि वह जेल से छूटना चाहती
है। जब वह जेल से बाहर आएगी तो राजनीति में जाने की उसकी इच्छा है। इसके
पीछे चंदा का तर्क था कि राजनीति में आकर उसे कई कार्य करने हैं।
10 हजार की इनामी थी चंदा
चंदा गड़रिया का दस्यु जीवन महज 64 दिन
का रहा, लेकिन इस अवधि में वह गिरोह के सरगना चंदन गड़रिया से भी ज्यादा
खूंखार बताई जाती थी। पुलिस से हुए एनकाउंटर में चंदन ढेर हो गया था, लेकिन
चंदा भागने में सफल रही। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया
था। चंदा पर भी 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। तत्समय चंदन से भी ज्यादा
चंदा के खौफ के चलते उसे अंचल में बैडिट क्वीन फूलन देवी की उपाधि दी जाने
लगी थी। अब चंदा जेल से छूटने के बाद फूलन देवी की तर्ज पर ही राजनीति में
कदम रखने की इच्छा पाले हुए है।






Be First to Comment