रात को घर के बाहर रखी बाइक, सुबह हो गई चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली विजयपुरम कॉलोनी से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी को रोज की ही तरह उसने शाम के समय बाइक को घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ा कर दिया। जब वह सुबह उठा और घर के बाहर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।