Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन में बच्चे निखार रहे अपनी प्रतिभाप्रसिद्ध धारावाहिक रामायण की रोमांचक संगीतमय प्रस्तुति दी रिधिम, अपूर्वा और दिव्यांशी ने | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रसिद्ध धारावाहिक और प्रेरणादायी रामायण भले ही दूरदर्शन पर प्रसारित होने के बाद बंद हो गया हो, बावजूद इसके यह धारावाहिक लोगों के जेहन में अंदर तक छाप छोड़ गया है। इसी धारावाहिक ने मासूम बच्चों पर भी अपनी ऐसाी छाप छोड़ी कि बच्चे भी इससे प्रभावित हुए और उन्होंने रामायण में लव-कुश प्रसंग का जो गीत माता सीता के लिए सुना तो इसे गीत से प्रभावित होकर संगीत कलाकार अनूप जैन की पुत्री रिधिम, अपूर्वा और दिव्यांशी कोचेटा ने मिलकर रामायण की पंक्तियों को अपने सुर में सुर मिलाया। पिता के साथ रामायण के इस गीत पर संगीत का सुर छेड़ते हुए गीत तैयार किया और हु-ब-हु लव-कुश प्रसंग पर गीत की रोचक प्रस्तुति दी जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लॉकडाउन के इन हालातों में बच्चे भी अपनी प्रतिभा कौशल का परिचय देेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!