Press "Enter" to skip to content

ग्राम राजगढ़ में किसान ने खेत पर लगाई फांसी | Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजगढ़ में एक किसान ने खेत पर पेड़ पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। धर्मा पुत्र वृृद्धा धाेबी 70 वर्ष निवासी ग्राम राजगढ़ 4 जून को अपने खेत पर गया हुआ था और वहीं पेड़ पर उसने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। जब खेत पर मृतक के परिजन बृखभान गए तो उन्हें धर्मा का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!