Press "Enter" to skip to content

सावधानियों के साथ आईटीआई में शुरू किया गया नियमित प्रशिक्षण ,रेडिएंट आईटीआई में प्रशिक्षण का पहला दिन / Shivpuri News

शिवपुरी। चेहरे पर मास्क, थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच, छः फीट की दूरी जैसे नियमों के साथ 21 सितंबर से आईटीआई में प्रशिक्षण प्रांरभ हो गया है। 22 मार्च से लॉकडाउन के साथ सारे देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में भी प्रशिक्षण बंद हो गया था। पूरे छह माह बाद भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम आईटीआई में नियमित क्लासरूम प्रशिक्षण प्रांरभ कर दिया गया है। जिले में भारत सरकार की क्वालिटी ग्रेडिंग में प्रथम स्थान पर स्थित प्रथम निजी आईटीआई रेडिएंट में 21 सितंबर से क्लासेस प्रांरभ हो गई है। 
रेडिएंट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने बताया कि आईटीआई में कौशल प्रशिक्षण पर बल दिया जाता है इसलिए इसमें जनरल प्रमोशन संभव नहीं है। कौशल मंत्रालय द्वारा नियमित क्लासेस प्रांरभ करने के लिए एसओपी अर्थात नियम-निर्देशिका जारी की गई है जिसमें प्रशिक्षण के लिए सुरक्षित दूरी पर ध्यान दिया गया है। विद्यार्थियों को मास्क पहनना, हैंड सेनेटाइज करना, 2 मीटर की दूरी व गेट पर ही थर्मल स्कैनर से जांच कराना आदि अनिवार्य किया गया है। संस्था में स्थान-स्थान पर सुरक्षित दूरी के नियमों को लेकर फ्लैक्स लगवाए गए है जिसका विद्यार्थियों द्वारा पालन किया जा रहा है। जिस पर अमल करते हुए देश की सभी आईटीआई को प्रशिक्षण प्रांरभ करने का निर्देश मिल गया है व 40 दिन के प्रशिक्षण के बाद नंबर माह के प्रथम सप्ताह में इसकी परीक्षाएं भी आयोजित कराई जाएंगी। शाहिद खान संचालक रेडिएंट आईटीआई ने बताया कि प्रथम दिन छात्रों की संख्या कम रही परंतु आने वाले दिनों में संख्या बढ सकती है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!