Press "Enter" to skip to content

समर्थन मूल्य : नान ने रोका गोदाम किराए का भुगतान ,मालिकों ने दी माल रोकने की चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी। समर्थन मूल्य पर खरीदे गेहूं का सरकारी के अलावा प्राइवेट गोदामों में भी भंडारण किया गया है। अब भारतीय खाद्य निगम द्वारा इस गेहूं का उठाव कराया जा रहा है, लेकिन जुलाई 2020 से लेकर अभी तक किसी भी महीने का किराया नहीं मिलने से गोदाम मालिक नाराज हैं।
भुगतान नहीं होने की स्थिति में माल रोकने की चेतावनी वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी है। वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर राजेश पाठक का स्पष्ट कहना है कि उनकी तरफ से बिल सबमिट कर दिए हैं। भुगतान नागरिक आपूर्ति निगम स्तर पर रुका है। हाल में ही पदभार संभाले चुके डीएम एसएन माहेश्वरी का कहना है कि कोरोना संक्रमित होने से अकाउंटेंट नहीं है इसलिए भुगतान रुका थाए लेकिन अब चार्ज दतिया के अकाउंटेंट को दिलाकर भुगतान करा रहे हैं।
बीते एक सप्ताह में गेहूं की तीन रैक बाहर जा चुकी हैं। भोपाल स्तर से जारी निर्देश के तहत अब सभी 37 रैक भी निकाली जा रही हैं। इसी के साथ गोदाम खाली हो जाएंगे। बिना किराया मिले गेहूं उठाने से गोदाम मालिक नाराज हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!