Press "Enter" to skip to content

जिले को मलेरिया व डेंगू मुक्त बनाने शुरू हुआ आशा संकल्प अभियान | Shivpuri News

5 अगस्त से शुरू होगा लार्वा विनिष्टीकरण अभियान 
शिवपुरी। एम्बेड परियोजना के तहत जिले को मलेरिया व डेंगू से मुक्त बनाने हेतु आशा संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान गोदरेज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा की देखरेख में खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर अपने गाँव व जिले को मलेरिया व डेंगू मुक्त बनाने की शपथ ली गई। जिला मलेरिया अधिकारी लाल जू शाक्य ने 5 अगस्त से प्रारंभ किए जाने वाले लार्वा विनिष्टीकरण अभियान को लेकर जिले को मलेरिया मुक्त बनाने हेतु निर्देश भी आशा कार्यकर्ताओं को दिए। 
ब्लाॅक मेडीकल ऑफिसर डॉ. अरूण झासिया द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की दिशा में शासन द्वारा जारी दिशा.निर्देशों का पालन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया की जांच के लिए आरडीटी किट वितरित कर उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। इस दौरान लेब टेक्नीशियन राधा मोहन सोनी एवं एम्बेड परियोजना के जिला समन्वयक विजय मिश्रा द्वारा एम्बेड टीम के सदस्य व आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया जाँच व मलेरिया से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है इसलिए खून की जाँच कराना अनिवार्य हैं वहीं गांव में जलभराव व मच्छर पनपने की परिस्थितियों को समाप्त करने हेतु गाँव वालों को जागरूक किया जाना है। साथ ही साथ गाँव में लार्वा विनिष्टीकरण की कार्रवाई के साथ साथ लोगों को मच्छर से बचाव के साधन जैसे मच्छरदानी, अगरबत्ती, नीम का धुआं, फास्ट कार्ड आदि का नियमित उपयोग करने के लिए समुदाय को प्रेरित करना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!