
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी बस स्टेंड के सामने रहने वाले शराबी पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूजा कुशवाह निवासी पोहरी बस स्टेंड के सामने ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 20 मार्च को उसका पति नंदू कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह दोपहर के समय शराब पीकर आया जब उससे कारण पूछा तो गाली-गलौंज करने लगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला किसी तरह भागकर थाने आई और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment