शिवपुरी। आज बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर के तले सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस निकाल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश में बलात्कार व बढ़ते अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया इस दौरान राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के बाद बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि सरकार अपराध पर लगाम लगाने में निरंकुश है लगातार महिलाओं बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जगह जगह मासूम बच्चियां है हैवान की भेंट चढ़ती जा रही हैं भाजपा सरकार बलात्कारियों व अपराधियों को पकड़ने व सजा देने में असफल है जबसे देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरा भारत जल रहा है। कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। हत्या एवं दुष्कर्म की घटनओं में वृद्धि हो रही है। प्रदेश के हाथरस बलरामपुर में अनुसूचित जाति की एक बेटियों के साथ घटना को अंजाम दिया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों घटनाओं के दोषियों पर कार्रवाई कर फांसी की सजा दिए जाने, की मांग की गई।






Be First to Comment