घर में घुसकर महिला और उसके पति व बच्चे के साथ मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मझेरा में चार आरोपियों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। बाद में जब उसका पति और बेटा उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उनको भी नहीं बख्शा। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार पोकम सिंह पुत्र हजारीलाल गुर्जर बीती रात्रि अपने घर में परिवार के साथ अपनी बाखर में बैठा था। तभी पुराने विवाद के चलते आरोपी सनमान सिंह गुर्जर, अजीत गुर्जर, शिशुपाल गुर्जर और जसपाल सिंह गुर्जर जबरन उसके घर मेें घुस आए और उन्होंने पोकम सिंह को गालियां देनी शुरू कर दी। जब पीडि़त ने आरोपियों को गाली देने से रोका तो आरोपियों ने उसको पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी और बेटे को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ी और उनकी मारपीट कर दी। जब पीडि़त का परिवार ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।

संबंधित खबरें