Press "Enter" to skip to content

गर्भनिरोधक इस्तेमाल का प्रतिशत बेहद कम है इसे बढ़ाने की आवश्यकता : रवि गोयल / Shivpuri News

 

विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर एक व दो बच्चे वाली माताओं को पौधे देकर सम्मानित किया  
शिवपुरी। हर साल 26 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड कॉन्ट्रसेप्शन डे यानी विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्वयं सेवी संस्था शक्त्शिाली महिला संगठन ने आदिवासी बाहुल्य ग्राम चिटोरा में सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कि एक व दो बच्चे वाली माताओं को एवं गर्भवती माताओं को आगंनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के जागरुक सामाजिक कार्यकर्ता शेरसिंह मोगिया ने छोटे परिवार के महत्व को बताते हुए अपने परिवार का अनुभव साझा किया। 
कार्यक्रम संयोजक शक्शिाली महिला संगठन रवि गोयल ने कहा कि दुनिया की जनसंख्या जिस तेजी से बढ़ रही है उस ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के मकसद से ही हर साल 26 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड कॉन्ट्रसेप्शन डे यानी विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है। गोयल ने बताया कि आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वहन मिलकर चिटोरा गांव की माताओं एवं नवीन गर्भवती माताओं को गर्भ निरोधक के इस्तेमाल के बारे मे जागरुकता बढ़ाने के लिए आगे आना होगा जिससे कि अनियोजित प्रेग्रेन्सी को रोका जा सके क्योंकि अनियोजित प्रेग्नेंसी का दोनों पार्टनर के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि सुरक्षा के तौर पर कॉन्ट्रसेप्टिव का इस्तेमाल किया जाए। कार्यक्रम में एक बच्चे एवं दो बच्चे वाली माताओं को अतिथियों ने एक एक पौधा देकर इस विषय पर जागरुकता लाने के लिए अपील की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!