Press "Enter" to skip to content

समाजसेवी और व्यवसाई राधेश्याम पहारिया का ह्दयगति रूकने से आकस्मिक निधन / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर में झांसी तिराहा निवासरत वरिष्ठ समाजसेवी और सीमेंट व्यावसाई राधेश्याम पहारिया का शुक्रवार-शनिवार की देर रात्रि इंदौर में अचानक हृदयगति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। स्व.राधेश्याम पहारिया के आकस्मिक निधन के पश्चात उनकी देह शिवपुरी जिला मुख्यालय पर झांसी तिराहा निवास स्थल पर लाए जहां समाज बन्धु, व्यापारी, ईष्टमित्रगणों की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा प्रात: 10:30 बजे निकाली गई। इस दौरान स्व.राधेश्याम पहारिया को मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शैलेन्द्र पहारिया व शिवम पहारिया ने संयुक्त रूप देकर पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान शहर के सैकड़ों व्यापारी, सीमेंट कारोबारी, उद्यमी, नगर के प्रमुख राजनीतिक लोग, शुभचिंतक, पत्रकार बन्धु आदि शामिल हुए। बता दें कि अपने हंसमुख और सरल, सहज व्यवहार के धनी राधेश्याम पहारिया सदैव मुस्कुराते रहते थे और अपने संग साथियों और व्यापारियों के साथ भी आए दिन हंसमुख होकर उनके कारोबार और व्यापार को लेकर भी हमेशा चर्चा में बने रहते थे।

 

 स्व.राधेश्याम के निधन से दु:खी हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा, सीमेंट कारोबारी राजेश शर्मा बरेला, राम यादव, राजा यादव ने बताया कि अपने जीवन में नियम-पालन करने की सीख सदैव स्व.राधेश्याम पहारिया ने दी और यही कारण  रहा कि वह अपने जीवन में सभी से हंसी-खुशी के साथ मिलते रहते थे। इस दौरान उनके साथ जुड़े कई प्रसंगों को यहां बताया गया और सभी ने अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देकर पुण्य आत्मा को ईश्वर से मोक्ष प्रदान करने की उपस्थितजनों द्वारा प्रार्थना की गई। स्व.राधेश्याम पहारिया की उठावनी 01 फरवरी सोमवार को सायं 3 बजे से 5 बजे तक उनके निवास स्थल झांसी तिराहा शिवपुरी पर होगी। जहां शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए अन्य लोग इस उठावनी के माध्यम से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!