Press "Enter" to skip to content

जामुन तोड़ने गई तीन मासूम बालिकाओं की खेत में बने तालाब में डूबने से मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम हाथीगढ़ा में रहने वाली तीन नाबालिग बालिकाएं रविवार को घर से जामुन तोड़ने की कहकर गईं थी, लेकिन जब वह रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने मामले की शिकायत थानेे में दर्ज करवाई। जहां जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक खेत में तालाब में तीनों बालिकाओं की लाश मिली। पुलिस ने लाश को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बालिका तालाब में कैसे गिरी इसका पता नहीं चल सका है। 
सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के हाथीगढ़ा की रहने वाली 3 नाबालिग सकीना पुत्री अशोक आदिवासी 11 वर्श, नंदनी पुत्री कल्याण आदिवासी 09 वर्ष, ललिता पुत्री कल्याण आदिवासी 7 रविवार को जामुन तोड़ने की कहकर घर से गईं थी, लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिस पर राजकुमारी पत्नी अशोक आदिवासी निवासी हाथीगढ़ा थाने पहुंची और बालिकाओं के गायब होन की शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर एसपी राजेशसिंह को अवगत कराया। एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए सतनबाड़ा व देहात थाना पुलिस को गायब हुई बालिकाओं की खोजबीन करने को कहा। जिस पर देहात व सतनबाड़ा थाना पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। सर्चिंग के दौरान बालिकाएं कहीं नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एक खेत में बने तालाब में देखा तो तीनों बालिकाएं तालाब में मृत मिली। बालिकाएं कुएं में कैसे गिरी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं लग सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोेस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!