Press "Enter" to skip to content

ट्रक की टक्कर से क्लीनर की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कठमई वायपास पर एक ट्रक की टक्कर से क्लीनर की मौत हो गई। घटना के समय क्लीनर शौच के लिए रोड क्रॉस कर रहा था उसी समय यह हादसा घटित हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि वह ट्रक में पत्थर भरकर ग्वालियर से शिवपुरी रहा था। ट्रक में उसी के गांव का रमेश लखेरा था। जैसे ही वह कठमई वायपास पर पहुंचे तो रमेश ने कहा कि मुझे फ्रेश होने जाना है तब उसने ट्रक को साइड में खड़ा किया और रमेश रोड क्रॉस कर रहा था तो ग्वालियर की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी लापरवाही से ट्रक चलाकर रमेश में टक्कर मार दी जिससे उसके सिर में मेंदी चोट आई और उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!