Press "Enter" to skip to content

खरीदी केन्द्रों पर कर्मचारियों ने की वारदाने की किल्लत, किसान परेशान | Shivpuri News

बारदाना नहीं होने से किसान परेशान
शिवपुरी। समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदी केन्द्रों पर इन दिनों किसानों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसानों का अनाज समय पर खरीदने में असमर्थ खरीदी केन्द्र पर नियुक्त कर्मचारी बारदाना नहीं होने की समस्या बता रहा हैं। किसानों का आरोप है कि खरीदी केन्द्रों पर जिम्मेदारों ने जानबूझकर बारदाने की किल्लत पैदा कर रखी है। सूत्रों के हवाले से जो इसका कारण सामने आ रहा है उसकी मानें तो वह किसान जो जिम्मेदारों को पैसा दे रहे हैं उन्हें आसानी से बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि जो किसान पैसा नहीं दे रहे उन्हें बारदाना न होने की बात कहकर भगा दिया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर बारदाने की कमी के कारण किसानों को खासी परेशानी हो रही है। 
यहां बता दें कि जब गेहूं पक कर तैयार हुआ, तो मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। इससे किसान के माथे पर बल पड़ गये। कई दिन तक गेहूं की कटाई प्रभावित रही। मौसम ने किसान पर अपनी कृपा दृष्टि की, तो गेहूं कटाई शुरू हुई। लगभग गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। किसान अपना गेहूं खरीद केन्द्रों पर ला रहा है, लेकिन यहां भी किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि खरीद केन्द्रों पर जिम्मेदारों ने जानबूझकर बारदाने की किल्लत बना रखी है। ऐसे में मजबूरन बेचारा किसान अपना गेहूं औने-पौने में बाजार में बेचने को मजबूर है। बारदाना की जानबूझकर की जाने वाली किल्लत से गेहूं खरीद पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। इससे लक्ष्य पूरा होता भी नहीं दिख रहा। 
ज्यादातर खरीदी केन्द्रों पर बारदाने की कमी का बहाना
शिवपुरी के ज्यादातर गेहूं खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की कमी का रोना रोया जा रहा है। किसान एसएमएस मिलने पर अपना माल लेकर खरीदी केन्द्र पर पहुंच जाते हैं, लेकिन खरीदी केन्द्र पर पहुंचने के बाद किसान अपने नंबर के लिए तरसकता रहता है। जिससे किसानों को खरीद केन्द्रों पर रहना होता है या फिर उन्हें दोबारा आना पड़ता है। ऐसे में किसानों का धन और समय दोनों ही खर्च हो रहे हैं। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!