शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर की शारदा कॉलोनी में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण पत्नी द्वारा पति को शराब व जुआ खेलने के लिए रुपए न दिया जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शशि धाकड़ निवासी फतेहपुर रोड 28 नंबर कोठी के सामने शारदा कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि 9 अगस्त को दोपहर के समय उसका पति बनवारी धाकड़ आया और शराब व जुआ खेलने के लिए रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से इंकार कर दिया तो वह गाली-गलौंज करने लगा और लात-घूसों से मारपीट कर भाग गया। घटना के बाद महिला कोतवाली आई और पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment