Press "Enter" to skip to content

शहीद दिवस के मौके पर एसपी कार्यालय में दो मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी कार्यालय में शनिवार को शहीद दिवस मनाया गया, शहीद दिवस भारत में उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये मनाया जाता है जो भारत की आजादी, कल्याण और प्रगति के लिये लड़े और अपने प्राणों की बलि दे दी। इसे हर वर्ष 30 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। 

 

भारत विश्व के उन 15 देशों में शामिल हैं जहाँ हर वर्ष अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिये शहीद दिवस मनाया जाता है। आज महात्मा गांधी जी की 73 वीं पुण्यतिथि भी थी इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रख कर गांधीजी और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अतिरिक्त समस्त थाना एवं चैकियों में पर शहीद दिवस मनाया गया।


 

इस मौके पर एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, सूबेदार भानूप्रताप सिकरवार एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!