शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गितौरा में एक युवक के खेत में रखी लकड़ी व भूसे में गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने आग लगा दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मुसाबिसिंह पुत्र ऊधमसिंह यादव निवासी ग्राम गितौरा ने बताया कि बीते रोज शाम के समय उसके खेत रखी लकड़ी व भूसे में गांव के रहने वाले बृजेश याद, अरविंद यादव पुत्र रामसिंह यादव ने आग लगा दी। जब आग लगाने का कारण पूछा तो गाली-गलौंज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मुसाबसिंह थाने आया औेर मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।




