Press "Enter" to skip to content

गुड मॉर्निंग गुड आफ्टर नून की जगह छात्र – शिक्षक जय हिंद कहकर करेंगे अभिवादन – shivpuri news

िशवपुरी। भारतीय सैनिकों पर हुए पुलवामा अटैक के बाद अब सैनिकों के सम्मान और विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना का जागरण करने गुड मॉर्निंग गुड आफ्टर नून की जगह अब विद्यार्थी और शिक्षक जय हिंद कहकर अभिवादन करेंगे।

गीता पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट ने सभी विद्यार्थियों और टीचर्स को गुड मॉर्निंग गुड आफ्टर नून की जगह जय हिंद से एक दूसरे का अभिवादन करना होगा।स्कूल मैनेजमेंट ने वर्षों से चली आ रही परंपरा पर रोक लगाते हुए इस विषय में आदेश जारी किया है। संचालक पवन शर्मा का कहना है कि विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाने के लिए ऐसे कार्य करें कि देश में और पूरी धरती पर जय हिंद की जय जयकार हो। जिससे श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो सके। विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति और संसाधन है इसके बौद्धिक विकास और जीवन मूल्यों के निर्धारण में विद्यालय की अहम भूमिका होती है।

आज आवश्यकता है कि विद्यार्थी में योग्यता के साथ साथ राष्ट्रीयता की भावना भी कूट-कूट कर भरी हो। उसके लिए अपने देश से बढ़कर कुछ भी ना हो। योग्यता के साथ राष्ट्रभक्त व्यक्तित्व का निर्माण विद्यालय का प्रथम उत्तरदायित्व बने। इसी उद्देश्य से यह शुरुआत की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!