Press "Enter" to skip to content

चालबाज महिला : पहले मांगी लिफ्ट, फिर साथियों के द्वारा कराया किडनैप, नग्न फोटो खिंचवाकर मांगे डेेढ़ लाख | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में एक चालबाज महिला ने पहले एक ट्रेक्टर चालक से लिफ्ट मांगी। जहां से वह ट्रेक्टर पर बैठकर कुछ दूरी तक गई और उस महिला ने कार में सवार अपने साथियों को बुला लिया जिन्होंने ट्रेक्अर चालक का किडनैप किया और उसे एक गोदाम में ले जाकर महिला के साथ अश्लील फोटो सेशन करवा लिया। फोटो सेशन के बाद युवक को लगातार ब्लैकमैल कर डेढ़ लाख रुपए की राशि मांगी जा रही थी।  इन सब से परेशान होकर युवक थाने पहुंचा और महिला व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार शिशुपाल पुत्र रामजीलाल कुशवाह निवासी ग्राम टोंगरा थाना सिरसौद 4 जून को दोपहर के समय अपना ट्रेक्टर लेकर गांव जा रहा था तभी रास्तेे में उसे एक महिला मिली जिसने उससे लिफ्ट मांगी। शिशुपाल ने महिला को अपने ट्रेक्टर पर बैठा लिया। जैसे ही वह फतेहपुर पुराहे पर रोड पर थोड़ा चला तो महिला ने उसे उतारने को बोला। जिस पर िशशुपाल ने ट्रेक्टर रोक दिया। इतने मेें वहां एक सफेद रंग की कार आई और उसके ट्रेक्टर के पास रूक गई, उसमें से तीन लोग नीचे उतरे और कार में जबरदस्ती बैठाकर गैस गोदाम के सामने वाले रास्ते में बने एक कमरे में ले गए इस दौरान महिला भी उनके ेसाथ थी। युवकों ने कमरे में ले जाकर शिशुपाल के कपड़े उतर दिए एवं महिला के साथ अश्लील फोटो खीचें। जब फोटो खींचने से मना किया तो आरोपितों ने बलात्कार में फंसाने की धमकी दी और कहा कि डेढ़ लाख रुपए लेकर आओ तभी हम तुम्हारे फोटो वापस करेंगे। घटना से युवक डर गया और उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आरोपित उसे बार-बार ब्लैकमैल कर रहे थे जिससे वह परेशान हो गया और थाने में आकर अपनी आपबीती सुनाई। मामले में पुलिस ने शिशुपाल की शिकायत पर रचना जाटव पत्नी दयाराम जाटव, दयाराम पुत्र शिवचरण जाटव, हरिओम पुत्र शिवचरण जाटव, मदनलाल पुत्र प्रभु जाटव निवासी गौशाला शिवपुरी, प्रदीप पुत्र दारासिंह रावत निवासी ग्राम भौरोना थाना सिरसौद, संदीप रावत, पवन रावत निवासी शिवपुरी के खिलाफ धारा 386, 389, 34 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!