Press "Enter" to skip to content

साहब…! भूखों मरने की स्थिति आ गई है, कृपया गेहूं का भुगतान करवा दीजिए | Shivpuri News

शिवपुरी। साहब….! हमने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा लेकिन अब साइड बंद हो जाने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। एक-एक रुपए के लिए मोहताज हो गए हैं। अत: हमारा भुगतान जल्द से जल्द करवाए जिससे इस परेशानी से बाहर आ सकें। यह कहना था कोलारस के किसानों का जिन्होंने कलेक्टर के नाम सौंपे आवेदन के माध्यम से गेहूं का भुगतान कराए जाने की बात कही। 
किसान सीताराम धाकड़, राजेशसिंह अनंतपुर, राजेश धाकड़, आशाराम खैराई, श्रवणलाल धाकड़, दुर्गेश आदि ने बताया कि पड़ोरा केंद्र सोईकल कोलारस ने बताया कि उन्होंने समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचा था। लेकिन जब भुगतान की बारी आई तो साइड बंद हो गई। साइड बंद होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है जिस कारण आर्थिक परेशानी आ रही है। घर के खर्चे चलाना भी मुश्किल हो गया है। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जल्द से जल्द भुगतान कराए जाने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!