Press "Enter" to skip to content

सरोज झा जिला उपाध्यक्ष एवं सुनीता राठौर करेरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत / Shivpuri News

शिवपुरी। कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस  शिवपुरी द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सरोज झा को जिला उपाध्यक्ष महिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नियुक्त किया गया तो साथ ही सुनीता राठौर को करेरा ब्लॉक अध्यक्ष महिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की नियुक्ति दी गई. इस अवसर पर शिवानी राठौर का क्षेत्र की महिलाओं ने स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि वह कांग्रेस की विचारधारा से सहमत हैं तथा सुनीता राठौर करेरा ब्लॉक अध्यक्ष एवं सरोज झा जिला उपाध्यक्ष के साथ पार्टी के विकास में सहयोग प्रदान करेंगी। इस अवसर पर अनेक महिला कार्यकर्ता उमा झा, विमला सेंन, उषा लोधी, सीमा पाल,अनीता लोधी, कस्तूरी पाल, कृषना लोधी, सरोज कारपेंटर को काग्रेस में सदस्यता दिलाई  साथ ही कई काग्रेस  महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए शिवानी राठौर ने बताया कि हमें लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगामी विधानसभा उपचुनाव में मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए मेहनत करनी होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!