करैरा में नहीं पहुंचे िकसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरी कुर्सियां, खाने के पैकेटों के लिए हुई मारामारी-shivpuri news

करैरा। प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह करैरा में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र िवतरित करने जाना था लेकिन मंत्री का कार्यक्रम दोपहर में 12 बजे का था लेकिन मंत्री शाम के समय कार्यक्रम में पहुंचे और यहां भी कुर्सियां पूरी तरह से खाली पडी रहीं। इतना ही नहीं कार्यक्रम में िकसानों की कम संख्या को देखते हुए 
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया िजससे कुर्सियां भरी गई। इतना ही नहीं कार्यक्रम में हितग्राहियों के लिए भोजन के जो पैकेट बनवाए गए थे उनको लेकर भी मारा मारी देखी गई। इधर कार्यक्रम में आए िकसानों का कहना था कि किसान कम संख्या में आए हैं और यहां किसानों के लिए िकसी तरह की कोई व्यवस्थ्ा भ्ी नहीं की गई। मंत्री के कार्यक्रम मंे जब भीड नहीं पहुंची और न ही िकसान पहुंचे तो आनन फानन में आगनबाडी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया िजससे खाली कुर्सियों पर भीड िदखाई जा सके। इतना ही खाने के पैकेट को लेकर भ्ी लोग लडते झगडते देखे गए।