शिवपुरी। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय अंतर्गत डीजीईटी द्वारा आईटीआई की ग्रेडिंग जारी की गई है जिसमें न्यू रेडिऐंट प्रा.आई.टी.आई को जिले में प्रथम पायदान पर रखा गया है जबकि संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रथम 10 प्राईवेट आईटीआई में जगह हासिल करने में सफलता पाई है। उल्लेखनीय है कि ग्रेडिंग प्रक्रिया में संस्था के भवन, टूल-मशीनरी की िस्थति, प्रशिक्षण, स्टाफ, रिजल्ट, प्लेसमेंट, प्रेेक्टीकल, प्रोजेक्ट वर्क, रॉ मटेरियल का प्रयोग, सीएसआर के अलावा जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण जैसे विषयों की विस्तृत पड़ताल की गई थी। समस्त ऑडिट प्रक्रिया की ऑनलाइन वीडियोग्राफी व फोटोग्राफ अपलोड किए गए थे। जिले भर की तकरीबन 20 प्रायवेट व शासकीय आईटीआई में निरीक्षण ऑडिट उपरांत न्यू रेडिऐंट प्रा. आई.टी.आई को सर्वाधिक अंक हासिल होने पर प्रथम स्थान पर रखा गया है। न्यू रेडिऐंट आईटीआई की इस उपलिब्ध पर शुभ चिंतकों ने संस्था के संचालक शाहिद खान, डॉ. खुशी खान, अखलाक खान सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है।




