युवक का फांसी पर लटका मिला शव-shivpuri news

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षत्र के मुढ़िया गांव में मजदूरी करने घर से निकला युवक रात भर नहीं लौटा। परिजन तलाशते रहे और दूसरे दिन सुबह खेत पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से शव झूलता मिला। मोनू पुत्र गरीबदास जाटव निवासी मुढिया सोमवार को मजदूरी करने घर से निकला था। इसके बार वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर मोनू को तलाशते रहे। दूसरे दिन मंगलवार को खेत पर मोनू का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का अस्पताल ले जाकर पीएम कराया। पुलिस ने फरियाद भाई ऊदल की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।