शिवपुरी। खनियांधाना में निवासरत एक व्यापारी राजीव पुत्र पवनकुमार जैन के साथ कस्बे के रहने वाले रहीश यादव और उसके एक साथी ने घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी और राजीव को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। आरोपितों और व्यापारी के बीच व्यापार संबंध कोई विवाद चल रहा था जिसके कारण यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कायमी कर ली है।



