Press "Enter" to skip to content

बीच चौराहे पर बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत माधव चौक पर बाइक से अपने घर जा रहे भूपेंद्रसिंह पुत्र किशनलाल यादव निवासी अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। भूपेंद्र ने बताया कि 15 अगस्त को वह बाजार किसी काम से आया था जब बाइक से माधव चौक से जा रहा था तभी पीछेे से तेज गति से बाइक चलाकर आ रहे सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह व उसके नाना लाखनसिंह यादव जमीन पर गिेर गए और चोटिल हो गया। वहीं घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!