शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली छोटी नोहरी में एक भाई ने भाई की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
भरतलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण ओझा निवासी छोटे नोहरी ने बताया कि बीते रोेज छोटा भाई शोभाराम उसकी भाभी से गाली-गलौंज कर रहा था। जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने लात-घूसों से मारपीट कर दी और भाग गया। घटना के बाद वह थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment